महासमुंद : बाइक सवारों ने प्रेमी को मारा चाकू, प्रेमिका ने छत से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

0
308

महासमुंद 10 जुलाई 2021। प्रेमी की मौत की खबर सुनकर प्रेमिका ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की है। दरअसल श्री राम नगर कालोनी में शुक्रवार बीती रात तीन बाइक सवारों ने एक आशिक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना से आहत युवती छत से कूद गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शराब के नशे में कर रहा था विवाद

हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक रोहित यादव का अपने घर के सामने रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। वह अक्सर शराब के नशे में युवती के परिवार वालों से विवाद करता था। बीती रात भी वह शराब के नशे में विवाद कर रहा था। जिसके बाद तीन बाइक सवार युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौत हो गई।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस चाकू मारने वाले जग्गू साहू, सोनू प्रजापति, किशन को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, रोहित का जिस युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसने भी दो मंजिला इमारत से कूद कर जान देने की कोशिश की। युवती का पैर फैक्चर हुआ है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।