कुए में भाई-बहन की लाश मिलने से मचा हड़कंप, देर शाम से थे लापता, परिजनों ने जाहिर की हत्या की आशंका..

0
123

13 जुलाई 2019, कोरबा। जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर भैंस खटाल बस्ती में दो मासूमों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है दोनों बच्चे शु्क्रवार देर शाम से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद दोनों की लाश घर के आंगन के कुएं में मिली। दोनो चचेरे भाई बहन है। जिसमें नेहा चौहान की उम्र 7 साल और आकाश चौहान की 6 साल बताई जा रही ​है।

  • सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर भैंस खटाल बस्ती में घटना की सूचना मिलने के साथ ही सनसनी फैल गई।
  • अचानक इस तरह दोनों बच्चों की मौत से बस्ती में हड़कंप मच गया है।
  • वहीं परिजनों एक युवक हत्या की आशंका जताई है।
  • सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी प्रभारी ​जितेन​ सिंह यादव मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • बच्चों की पोस्टमार्टम रिपेार्ट आने के बाद ही दोनों की मौत का खुलासा हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here