01 जनवरी 2019 भिलाई। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए भिलाई में तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विशेष अनुष्ठान भी कराए जा रहे हैं। वो भी झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम में। अभी हम बात कर रहे हैं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री और बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह की। जाे इन दिनों बोल समिति के 31 सदस्यों के साथ बाबा धाम देवघर की यात्रा पर है। एक जनवरी 2019 को नए वर्ष के मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए विशेष अनुष्ठान कराया। 11 पंडितों की मौजूदगी में यह अनुष्ठान कराया। प्रदेश के 11 लोकसभा सीट के लिए 11 पंडितों की मौजूदगी में विशेष पूजा अर्चना की गई।
भाजपा नेता दया सिंह ने बताया कि प्रदेश की सभी 11 सीटों में भाजपा की प्रचंड मतों से जीत हो और प्रदेश की खुशहाली के लिए बोल बम समिति की ओर से अनुष्ठान कराया गया है।
2019 लोकसभा चुनाव के लिए हम सीरियस है। इसीलिए हमने बाबा धाम पर आकर अनुष्ठान कराया है। हम भिलाई जाते ही ग्राउंड पर काम करना शुरू कर देंगे।