राज्यपाल अनुसुइया उइके आज अटल बिहारी वाजपेयी बिलासपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी ..

0
130

14 सितंबर 2019,बिलसपुर। बिलासपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके आज 14 सितंबर को बिलासपुर जिले के भ्रमण पर रहेंगी और अटल बिहारी वाजपेयी बिलासपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

वे चकरभाठा से प्रस्थान कर 10:25 बजे होटल सेंट्रल प्वाइंट इंटरनेशनल पहुंचेंगी, उनका 10:35 बजे से 11:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वे सुबह 11 बजे से दोपहर 01:10 बजे तक बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वे दोपहर 1:10 बजे होटल सेंट्रल प्वाइंट से प्रस्थान कर 1:20 बजे चकरभाठा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 1:50 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर पहुंचेंगी।