राजनांदगांव। ब्लैकमेलिंग से परेशान एक रेप पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर दिया। पीड़िता ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पीड़िता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पीड़िता का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की। गांव के ही दो युवकों पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। मामले में दो युवक को हिरासत में लिया हैं।
- बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवती से कुछ दिन पहले गांव के ही दो युवकों ने रेप किया था। आरोपियों ने रेप का वीडियो भी बना लिया था।
- इसके बाद वीडियो दिखाकर आरोपी युवक पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर ही पीड़िता ने खुद की जान लेने की कोशिश की है।
- इस बात से परेशान होकर पीड़िता ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग लगा ली। घटना में गंभीर अवस्था में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- वहीं इस घटना में डोंगऱगांव थाना पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं जिससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता 60 प्रतिशत जल चुकी हैं जिसका इलाज चल रहा है।
- मामला डोंगऱगांव थाना के आरी गांव की है। राजनांदगांव की नायब तहसीलदार वर्षा तिवारी ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।