रांची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने झारखण्ड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण करने पर हेमन्त सोरेन और उनके मंत्रिमण्डल के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत देश के तमाम दिग्गज मौजूद रहे।