09 फरवरी 2019, राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आज नगर आगमन पर पार्रीनाला मजार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व तथा वरिष्ठ कांगे्रसजनों की उपस्थिति में भव्य स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया गया। तत्पश्चात दिग्विजय सिंह पार्रीनाला स्थित मजार शरीफ में चादर चढ़ाकर पूजा अर्चना की तथा देश की एकता एवं अखंडता के लिए दुआ मांगी। तत्पश्चात श्री सिंह शहीद उदय मुदलियार के गृह निवास में पहुंचकर कोंग्रेसजनों से सौजन्य भेंटकर हालचाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि छग के जांबाज कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार में डुबी भाजपा सरकार को सुनामी की तरह उखाड़ कर रख दिया। जब कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनकी जज्बे को मैं सलाम करता हूं।
उन्होंने 15 वर्ष की भाजपा को 15 सीटों में ही समेट कर रख दिया। मेरे छोटे भाई शहीद उदय मुदलियार का सपना था कि भाजपा को जड़ से उखाड़कर इस प्रदेश से हटाया जाये, आज उनका सपना पूरा हुआ, मैं उनको अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम बाफना, नत्थू अग्रवाल, कुतबुद्दीन सोलंकी, शरद चितलांग्या, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, कमलजीत सिंह पिंटू, इकरामुद्दीन सोलंकी, सुजीत दत्ता बापी, प्रेम रूचंदानी, शकील रिजवी, चेतन भानुशाली, सुनील आहूजा, राजिक सोलंकी, आसिफ अली, रूबी गरचा, महेन्द्र बहादुर सिंह, रईस गोरी, महेन्द्र बग्गा, संजय रिझवानी, संतराम वर्मा, चेतन वर्मा, जावेद अंसारी, शाहिद रजा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।