अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर मैराडोना का निधन.. 60 की उम्र में छोड़ी दुनिया…

0
135

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के महान फुटबालर डिएगो मैराडोना नहीं रहे। 60 की उम्र में डिएगो माराडोना का निधन हुआ है। डिएगो मैराडोना को दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उनका निधन हो गया।

डिएगो मैराडोना अर्जेंटीना और दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर में शुमार होते हैं। मैराडोना को घर में हार्ट अटैक आया। इसके बाद उनका निधन हो गया। मैराडोना ने 30 अक्टूबर को ही अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

मैराडोना ने चार फीफा वर्ल्ड कप खेले। इनमें से मैराडोना ने अर्जेंटीना को 1986 में विश्व विजेता बनाया था। इसमें मैराडोना ने अहम भूमिका निभाई थी।