14 मार्च 2019, रायपुर। जनता कांग्रेस छतीसगढ़(जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने लोकसभा चुनाव को लेकर केन्द्रीय चुनाव मंडल का गठन किया है। इस मंडल में अजीत जोगी, धर्मजीत सिंह, अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी सहित 8 नाम शामिल है।
केंद्रीय चुनाव मंडल की सूची इस प्रकार है –
- 1. अजीत जोगी (विधायक मरवाही)
- 2. धर्मजीत सिंह (विधायक दल के नेता)
- 3. डॉ.रेणु जोगी (उपनेता)
- 4. देवव्रत सिंह (विधायक दल के मुख्य सचेतक)
- 5. प्रमोद शर्मा (विधायक बलौदाबाज़ार)
- 6. डॉ.हरिदास भारद्वाज (पूर्व मंत्री)
- 7. महेश देवांगन (प्रभारी महासचिव)
- 8. कोंडल राव (प्रभारी बस्तर)
बताया जा रहा है कि ये सभी सदस्य लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के साथ साथ प्रत्याशियों के चयन पर भी निर्णय लेंगे।