20 अप्रैल, 2019 भिलाई@ संजय साहू। भिलाई में राहुल गांधी की सभा के ठीक पहले आंधी-तूफान ने खूब कोहराम मचाया। पंडाल उड़ गये, कुर्सियां बिखर गयी। यहां तक सभास्थल पर लगायी गयी एलसीडी भी उखड़ गयी। आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में दो सभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। बिलासपुर के बाद उन्हें भिलाई में आमसभा करनी थी और फिर रोड शो में शामिल होना था।
लेकिन भिलाई में राहुल गांधी की आमसभा शुरू होती, उसके पहले ही आंधी तूफान ने कोहराम मचा दिया। आंधी तूफान की वजह से सभा स्थल पर भगदड़ मच गया, वहीं लोग भी तितर-बितर हो गये। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गयी। सभास्थल पर भीड़ से उमड़ पड़ी।