चित्रकोट उपचुनाव रिजल्ट.. 6वें राउंड की गिनती खत्म.. अब भी कांग्रेस की लीड.. देखिये कितने वोटों से चल रहे है आगे..

0
90

जगदलपुर। आज चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों का दिन है। सुबह 8 बजे से चित्रकोट सीट पर मतगणना की शुरु हो चुकी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुईष उसके बाद ईवीएम (EVM) से काउंटिंग का काम शुरू किया गया।  बता दें काउंटिंग के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। हर टेबल पर एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक ऑब्ज़र्वर और एक माइक्रो ऑब्ज़र्वर की ड्यूटी लगाई गई है।

  • शुरुआती रुझानों में चित्रकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजमन बेंजाम आगे चल रहे हैं। 6 चरणों की गिनती पूरी कर ली गई है।
  • छठवे राउंड की गिनती में कांग्रेस के राजमन बेंजांम 4105 से अधिक मतो से बढ़त बनाये हुए है।
  • सुबह 9 बजे तक पहले चरण की काउंटिंग के बाद 1039 वोटों से कांग्रेस के राजमन बेंजाम आगे चल रहे थे।
  • कांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम आगे चल रहे है। दूसरे चरण की गिनती के बाद राजमन 1900 मतों से आगे हैं। राजमन वेंजाम को 3855 मत मिले हैं।
  • दूसरे नंबर पर बीजेपी (BJP) के प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप हैं। उन्हें 2994 जगदलपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में वोटों की गिनती की जा रही है।
  • उपचुनाव में दोपहर 2 बजे तक परिणाम की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।