दुनिया में पहली बार छत्तीसगढ़ में होगा थर्ड जेंडर समुदाय का सामूहिक विवाह, 30 मार्च को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, CM भूपेश करेंगे कन्यादान…

0
89

11 मार्च 2019, रायपुर। समाज में अपनी अलग और विशिष्ट भूमिका निभाने वाले किन्नर समाज को आप छत्तीसगढ़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते देखेंगे। चित्राग्राही फिल्म्स द्वारा आने वाले 30 मार्च 2019 को पूरे विश्व में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय का पहला सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह विवाह गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा। विवाह समारोह में पूरे देश के अलग-अलग राज्यों से आए 15 जोड़े शामिल होंगे। इस अवसर पर 15 ट्रांसजेंडर अपने पुरुष मित्रों के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कोलकाता से भी जोड़े आ रहे हैं। 15 जोड़ों में से 8 प्रदेश के हैं, जबकि शेष देश के अन्य राज्यों से हैं। सामूहिक विवाह के लिए 50 कपल ने आवेदन किया था। इनमें से 15 ऐसे जोड़ों का चयन किया गया है, जिनके दस्तावेज सही पाए गए।

CM देंगे आशीर्वाद, पूरा राज्य बनेगा गवाह

  • जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल द्वारा नवविवाहित किन्नरों का कन्यादान किया जाएगा।
  • साथ ही छत्तीसगढ़ के सारे जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि चित्राग्राही फिल्म्स द्वारा किन्नरों को समानता का अधिकार दिलाने के लिए “हंसा- एक संयोग” नामक बॉलीवुड फिल्म भी बनाई गई है, जो आगामी 5 अप्रैल को पूरे भारत में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here