पहली बार शहर के सभी निजी स्कूलों की सीट की जानकारी निगम ने मांगी, पूछा- इस साल कितने बच्चों को देंगे एडमिशन, 48 घंटे में बताएं…

0
101

12 फरवरी 2019, भिलाई। पहली बार भिलाई निगम ने शहर के सभी निजी स्कूलों से सीटों की जानकारी मांगी है। यह जानकारी निजी स्कूलों को अगले 48 घंटे में देना होगा। इस संबंध में निगम के प्रभारी शिक्षा अधिकारी वाई. राजेंद्र कुमार राव ने आदेश जारी किया है।
निगम के स्कूल-शिक्षा विभाग के चेयरमैन केशव बंछोर ने बताया, लगातार निजी स्कूलों के दाखिले में गड़बड़ी की शिकायत पालक करते आ रहे हैं। इसलिए उनकी सीटों की संख्या हमने मांगी है। ताकि आने वाले दिनों में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सबकुछ पारदर्शिता रहे। इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग से भी पत्राचार चल रहा है। निगम के शिक्षा विभाग से सभी निजी स्कूलों को लेटर गया है।

इन बिंदुओं पर मांगी जानकारी

  • किस कक्षा में भर्ती दिया जा रहा है?
  • उस क्लास में सीट कितनी है?
  • स्कूल में कुल दर्ज संख्या कितनी है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here