मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के अबतक के आए परिणाम में NDA सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। अभी तक के आए रुझानों के अनुसार NDA बहुमत का आंकड़ा पार करता नजर आ रही है। वर्तमान में एनडीए सूबे में 166 सीटों पर बढ़त बनाए है, यूपीए 92 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इधर बीजेपी ने महाराष्ट्र में अपना खाता खोल दिया है। नंदुरबार सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार गावित ने जीत दर्ज की है।
8398 वोटों से आगे चल रहे हैं CM फडणवीस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर हो रही मतगणना में नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से मैदान में उतरे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 8398 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
पहला नतीजा आया, 60 हजार वोटों से जीते बीजेपी के विजय कुमार
महाराष्ट्र से पहला नतीजा बीजेपी के पक्ष में आया है, यहां पर बीजेपी के विजय कुमार गावित ने जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि वे 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। वे नंदुरबार सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे।