13 मार्च 2019, नई दिल्ली। बीते दो-तीन सालों में हमने यात्रियों की सुरक्षा और ख्याल को लेकर रेलवे की मुस्तैदी जरूरी देखी है। इसी कड़ी में सिर्फ एक ट्वीट की वजह से एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई, बल्कि एक बड़ी अनहोनी को होने से भी रोक लिया गया। मामला विशाखापट्टनम से नई दिल्ली जा रही एपी एक्सप्रेस ट्रेन का है। इसमें बैठकर एक महिला यात्री नई दिल्ली जा रही थी। लेकिन उसकी एसी कोच 3 में बर्थ पर कुछ लोग शराब के नशे में उसके साथ अभद्रता कर रहे थे। इस पर महिला के भाई ट्वीट कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने फौरन कार्रवाई करके मामले सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
तुरंत कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी
- महिला 22415 सुपरफास्ट एपी एक्सप्रेस में थ्री टियर एसी कोच में सफर कर रही थी। उसी की बर्थ पर पांच से छह यात्री शराब के नशे में महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
- महिला के भाई ने तुरंत रेल मंत्री को ट्वीट किया, “सर आपकी मदद की जरूरत है। मेरी बहन ट्रेन 22415 में सफर कर रही है। उसकी बर्थ पर छह लोग ड्रिंक कर रहे हैं और बहन से गलत व्यवहार कर रहे हैं।” भाई ने बहन का पीएनआर नंबर भी शेयर कर दिया।
- इस ट्वीट के जवाब में एसपी जीआरपी आगरा ने ट्वीट किया – सूचना के लिए धन्यवाद। आप निश्चिंत रहें। आपकी मदद हेतु निरीक्षक जीआरपी आगरा कैंट 9454404418 को निर्देशित कर दिया गया है।
- इसके बाद जीआरपी ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कोच में जाकर शराबियों को धर दबोचा। सेना पुलिस की मदद से एक आर्मी जवान को अरेस्ट कर लिया गया।