13 मार्च 2019, रायपुर। पचपेड़ी नाका के पास स्थित प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई है। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़िया और पुलिस की टीम पहुंची हुई है। आग बुझाने का काम जारी है।
- प्रकाश एंड ब्रदर्स की कंपनी बताया जा रहा है।
- गोदाम में लाखों रुपए के तिरपाल रखा गया था।
- इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुँच चुकी है।
- कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी।
- आगजनी से कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है।
- इस घटना की जानकारी देते हुये टिकरापारा पुलिस ने बताया कि अभी भी दमकल की गाड़िया आग बुझाने में लगी हुई है और लगभग आग पर काबू पा लिया गया है।
- मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत तस्दीक की जा रही है।