यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई…

0
123

भोपाल। प्रदेश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट विक्रांत भूरिया अपने साथी कार्यकर्ताओं सहित राजधानी भोपाल में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे थे।

फांसी के फंदे लटकाकर कर रहे थे प्रदर्शन

महंगाई को लेकर विक्रांत भूरिया और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता फांसी के फंदे लटका कर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस यूथ विंग प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

बीजेपी नेता लगातार कर रहे बैठक

माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी के अंदरखाने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रदेश के बड़े नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। हालांकि ये जरुर कहा जा रहा है कि सब कुछ ठीक है। शिवराज सिंह चौहान पूरे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इस बीच कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। कांग्रेस सरकार पर लगातार दवाब बना रही है। सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस के पास कोरोना सहित कई मुद्दे हैं। महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस की यूथ विंग लगातार शिवराज सरकार पर हमलावर है।