छत्तीसगढ़ के नए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मां बमलेश्वरी दरबार में मत्था टेका, प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना…

0
180

30 दिसंबर 2018 डोंगरगढ़। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू रविवार को दिल्ली से सीधे डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा कराया। करीब आधे घंटे तक ताम्रध्वज साहू ने देवी की पूजा अर्चना की। यहां उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के लिए मत्था टेका।    इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ-साथ प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली की कामना की। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

बता दे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ताम्रध्वज साहू को छत्तीसगढ़ का गृह मंत्री बनाया गया है। साथ ही पीडब्ल्यूडी धर्मस्व संस्कृति एवं पर्यटन जैसे बड़े विभाग का दायित्व सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार मां बमलेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद थे।   डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, भोलाराम साहू, जितेन्द्र मुदलियार, दादू नागदेवे, केशव बंटी हरमुख, समीर साहू, शुभम वर्मा, मणिकांत साहू, भूषण साहू समेत भिलाई के कई नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here