विधायक निधि से आरंग ब्लॉक के 22 गांवों में विकास कार्याें के लिए 1.48 करोड़ रूपए स्वीकृत… क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार..

0
363

रायपुर, 08 जून 2020। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया ने अपने विधायक निधि से आरंग विकासखण्ड के 22 गांवों में विभिन्न विकास कार्याें के लिए 1 करोड़ 48 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत इस राशि से सामाजिक सामुदायिक भवन, सी.सी. रोड निर्माण, लाईब्रेरी, अहाता निर्माण, स्कूलों में लाईब्रेरी आदि विभिन्न विकास के काम किया जाएगा। इन कार्याें की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय विधायक डाॅ. शिव कुमार डहरिया और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

-आरंग विकासखण्ड के ग्राम पचेड़ा में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए,
-चंदखुरी के कौशल्या मंदिर में शेड़ निर्माण के लिए 8 लाख रूपए,
-कुरूद के मुस्लिम समाज मोहल्ला में शेड़ निर्माण के लिए 2 लाख रूपए,
-भानसोज में सामुदायिक भवन और रंगमंच निर्माण के लिए 6 लाख रूपए,
-खपरी में सामुदायिक भवन में अहाता निर्माण के लिए 6 लाख रूपए और ग्राम पंचायत नारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है।
-इसी तरह ग्राम पंचायत रींवा में चंडि मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए,
-समोदा में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 10 लाख 40 हजार रूपए, चपरीद में खेल मैदान विकास कार्य
-भाठापारा मोहल्ला में रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख 50 हजार रूपए, बनरसी में दो रंगमंच
-दो सी.सी. रोड कार्य के लिए 15 लाख 40 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है।
-इसी प्रकार आरंग विकासखण्ड के ही ग्राम तुलसी में शासकीय हाई स्कूल (नवीन स्कूल) में विद्यार्थियों के बैठक व्यवस्था के लिए फर्नीचर व्यवस्था हेतु 5 लाख रूपए,
-कुसमुन्द में खेल मैदान समतलीकरण के लिए 5 लाख रूपए,
-देवरतिल्दा सामुदायिक भवन में अहाता निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, सकरी में शासकीय हाई स्कूल (नवीन स्कूल) में विद्यार्थियों के बैठक व्यवस्था के लिए फर्नीचर व्यवस्था हेतु 5 लाख रूपए,
-गुल्लु के मुस्लिम मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए,
-बेनीडीह में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए,
-गोढ़ी में राजीव गांधी सेवा केन्द्र में अहाता निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, नवागांव में वनवाना भवन में अहाता निर्माण के लिए 3 लाख रूपए,
-खपरी में रंगमंच और दो सी.सी.रोड निर्माण के लिए 15 लाख 40 हजार रूपए,
-गुजरा में साहू समाज मोहल्ला में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए और हायर सेकेण्डरी स्कूल में लाईब्रेरी के लिए 2 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है।

विधायक डाॅ. डहरिया ने ग्राम नरियरा में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए और बोरिद में दो सी.सी. रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृति किये।