नदी में नहाने गए 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत, 48 घंटे बाद एनीकट में फंसा मिला शव, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर..

0
173

29 अगस्त 2019, कवर्धा। पाण्डातराई थाना क्षेत्र के ग्राम मड़मड़ा में बहने वाली हाफ नदी में मंगलवार की सुबह नहाने के दौरान लापता हुए करीब 10 वर्षीय बच्चे का शव 48 घंटे बाद नदी के एनीकट में आज फंसा मिला। मृतक खिलावन के शव को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मंगलवार को नदी के तेज बहाव में 22 किमी बहकर ग्राम ​बनियाकुबा में बालक का शव मिला। कुंडा पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करने के बाद उसे पोष्टमार्टम के लिए पंडरिया भेज दिया है।

दरअसल मामला मंगलवार पाण्डातराई थाना क्षेत्र के ग्राम मड़मड़ा का है। मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे स्थानीय हाफ नदी में नहाने गया बालक खिलावन ग्राम मड़मड़ा निवासी पिता अंजोर आयु 10 वर्ष नदी की तेज लहरों में फंसकर बह गया था। जिसकी सूचना पाण्डातराई पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव दल के साथ पूरे दिन बच्चे की खोजबीन की, लेकिन बच्व्चे का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस व बचाव दल का यह अभियान बुधवार को भी जारी रहा लेकिन लगातार की मसक्कत के बाद भी परिणाम शून्य ही रहा। जिसके आज गुरुवार को बच्चे का शव 22 किमी दूर नदी के एनीकट में फंसा मिला।

तैरना जानता था बालक खिलावन

ग्रामीण एवं पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नदी में लापता हुआ 10 वर्षीय खिलावन तैरना जानता था। मंगलवार की सुबह जब वह नदी में नहाने गया था। बताया जाता है कि उसने एक बार तैरकर नदी पाट पार किया था लेकिन तैरकर वापस आ रहा था तभी नदी के तेज बहाव में फंस गया और अपने आपको संभाल नहीं पाया। थोड़ी देर की जद्दोजहद के बाद नदी का बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया।