बड़ी खबर: सुकमा में मिली बड़ी कामयाबी, 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, वाहनों में आगजनी, मतदानकेंद्र में लूटपाट की घटना में थे शामिल..

0
93

28 जुलाई 2019, सुकमा। सुकमा में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत सरकार के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसमें 6 नक्सली स्थाई वारंटी हैं। ये सभी वाहनों में आगजनी, मतदानकेंद्र में लूटपाट की घटना में शामिल थे। एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के समक्ष सभी ने समपर्पण किया है।

बता दें कि नक्सली उन्मूलन अभियान के बाद जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। हाल के दिनों में बड़ी मात्रा में नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here