रायपुर एम्स में 3 नई स्पेशल क्लीनिक का हुआ शुभारंभ, मरीजों को मिलेंगी मदद…

0
167

रायपुर 9 जुलाई 2021। एम्स ने तीन नई स्पेशल क्लीनिक-1. रिम्यूटोलॉजी एंड इम्योनोलॉजी, 2. सिकल सेल क्लीनिक और 3. बुजुर्गों के लिए जिरियाट्रिक स्पेशल क्लीनिक प्रारंभ किए हैं। यह सभी क्लीनिक मेडिसिन विभाग के निर्देशन में प्रत्येक बुधवार और गुरुवार दोपहर दो से चार बजे तक संचालित होंगे।

  1. रिम्यूटोलॉजी और इम्योनोलॉजी क्लीनिक प्रत्येक बुधवार को दोपहर दो से चार बजे तक संचालित होगा। इसमें ऑटो इम्यून डिसऑर्डर्स, आर्थराइटिस, एसएलई, नसों का दर्द और डायबिटीज जैसे रोगियों को विशेष रूप से चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
  2. सिकल सेल स्पेशल क्लीनिक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर दो से चार बजे तक संचालित होगा। इसमें सिकल सेल के रोगियों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सेवाएं शीघ्र प्रदान की जाएंगी।
  3. जिरियाट्रिक क्लीनिक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर दो से चार बजे तक संचालित होगा। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र में होने वाले डिम्नेशिया, पार्किसंन, अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियां, मांसपेशियों का कमजोर होना, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पाचन तंत्र का कमजोर होना जैसी बीमारियों का इलाज होगा।