नकली नोट बनाने और खपाने के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार.. 1 लाख 75 हजार के नकली नोट बरामद.. पहले भी छत्तीसगढ़, ओड़िशा औऱ मध्यप्रदेश में खपा चुके है नकली नोट..

0
484

महासमुंद 29 जून, 2020 नकली नोट छापने और खपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महासमुंद पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,75,000 रूपए का नकली नोट बरामद भी किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी नकली नोट को छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश राज्य में नकली नोट खपाने का काम करते थे।

  • मुखबिरी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रफुलल कुमार ठाकुर ने कार्रवाई के निर्देश दिये है। बसना थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने का अवैध कारोबार किये जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की है।
  • सूचना पर तत्काल थाना बसना स्टाफ भवंरपुर पहुचकर संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबीर से पता चला आरोपियों को ग्राम धानापाली के पास देखा गया है।
  • पुलिस टीम तत्काल कार्यवाही करते हुये ग्राम धानापाली पहुंची जहां संदिग्ध लोग अलग-अलग घुमकर नकली नोट खपाने का प्रयास में थें।
  • धानापाली गांव के आगे बसना रोड पर एक लाल रंग की मोटर सायकल बिना नंबर वाली बजाज प्लेटिना एवं एक बिना नंबर वाली स्लेटी कलर एक्टीवा में दो व्यक्ति बैठे मिले।
  • जयंत यादव पिता राकेश यादव उम्र 36 साल साकिन टेमरी का रहने वाला, बिसीकेशन प्रधान पिता दिवाकर प्रधान उम्र 60 साल साकिन कुरलुपाली का रहने वाला,  ग्राम मुनेकेल (ओड़िशा) निवासी सतपथी साहू और आरोपी प्रदीप धुर्वा को गिरफ्तार किया है।
  • एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के नेत्त्व में रेड किया गया जो पुलिस को देखकर एयर पिस्टल दिखाकर भागने का प्रयास किया। जिसें टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।