Naxal Encounter : धमतरी में पुलिस-नक्सल मुठभेड़, 4 महिला नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद..

0
163

06 जुलाई 2019, धमतरी। शनिवार की सुबह धमतरी के सिहावा क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग के लिए निकले सुरक्षा बल की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। करीब 1 घंटे चली इस मुठभेड़ में चार महिला नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों के शव सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिए हैं। साथ हीं जवानों ने घटना स्थल से 7 रायफल भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों के शवों को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

पुलिस मुठभेड़ में मारी गई 4 महिला नक्सली, जवानों ने बरामद किए 7 भरमार बंदूक Watch Video
  • घटना की पुष्टी करते हुए नक्सल ऑपरेशन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केपी चंदेल ने बताया कि शनिवार की सुबह 5.30 बजे धमतरी जिले के नक्सल प्रभावित नगरी सिहावा क्षेत्र के मेचका थाना क्षेत्र के मादागिरी के जंगल में मुठभेड़ हुई।
  • एसटीएफ बघेरा और डीआरजी की टीम मादा गिरी की पहाड़ी में नक्सलियों के होने की खबर मिली थी। इसके बाद यहां सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था।
  • नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी।
  • पुलिस ने जवाबी करवाई करते हुए चार महिला नक्सलियों को मार गिराया।
  • अन्य नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए।
  • मौके से नक्सली सामग्री और हथियार बरामद हुए।
  • सुरक्षा बलों का दावा है कि एक अन्य नक्सली को भी गोली लगी है, जिसे उसके साथी अपने साथ उठाकर ले गए हैं।
  • घटना स्थल पर अभी सर्चिंग जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here