छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस ने मार गिराए 5 हार्डकोर नक्सली

0
100

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को होली के दिन बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में जवानों ने पांच हाईकोर इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में दो महिला और तीन पुरुष नक्सली शामिल थे। मुठभेड़ के बाद जवानों ने जंगल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। गढ़चिरौली जिले के खोब्रा मेढ़ा जंगल में सी-60 कमांडो नक्सल गतिविधि की सूचना पर सर्चिंग में निकले थे। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई। गढ़चिरौली महाराष्ट्र के डिप्टी एआईजी संदीप पाटिल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

इसके खिलाफ 115 गंभीर अपराध विभिन्न थानों में थे दर्ज

मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 43 लाख रुपए का इनाम घोषित था। छत्तीसगढ़ बार्डर समेत पूरे महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में सक्रिय खूंखार नक्सली रूषी राव जी उर्फ पवन उर्फ भास्कर मिचामी भी 29 मार्च को हुए इस मुठभेड़ में मारा गया है। पुलिस ने बताया कि डीकेएसजेडसी के प्रमुख सदस्य रूषी रावजी पर 25 लाख रुपए का इनाम था। गढ़चिरौली डिविजन में इसके खिलाफ 115 गंभीर अपराध विभिन्न थानों में दर्ज थे।

ढाई घंटे तक चली मुठभेड़

गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में नक्सली ‘नक्सल सप्ताहÓ मनाने के लिए यहां जुटने वाले हैं, जिसके मद्देजनर उसके सी-60 कमांडो ने हेतलकासा जंगली इलाके में नक्सल-विरोधी अभियान चलाया था। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह 60 से 70 नक्सलियों ने सी-60 कमांडों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। दोनों ओर से करीब ढाई घंटे तक गोलीबारी चली। इस दौरान सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली अपना सामान छोड़कर भाग गए। मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने एरिया सर्चिंग की तो वहां से पांच नक्सलियों का शव और हथियार मिला।