शहर की सड़कों पर कचरा फेंकने वालों पर दमदारी से जुर्माना लगाने वाले भिलाई निगम के रामायण रिटायर, कर्मचारी हुए इमोशनल..

0
62

01 जुलाई 2019, भिलाईनगर। भिलाई निगम से आज सात कर्मचारी रिटायर हुए। इस मौके पर आयुक्त एस के सुंदरानी ने कहा की निगम आज ऐसे कर्मचारियों की बिदाई कर रहा है जिन्होने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को धरातल में लाने में अहम भूमिका निभाई है। जो 07 कर्मचारी आज सेवानिवृत्त होकर बिदा हो रहें हैं वे निष्कलंक अपनी सेवाकाल पूर्ण किये हैं उसके लिए बधाई देता हूं। आगे आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर उनके मंगल भविष्य की कामना करते हुए बधाई संदेश देते हुए कहा की कार्य से सेवानिवृत्त हो रहे हैं हृदय से नहीं।

निगम के कर्मठ और कर्मशील रामायण सिंह, राजेन्द्र कुमार सावरकर, अशोक कुमार चन्द्राकर, मुकुंद रामटेके, चिन्ताराम साहू, दूलार सिंह, स्वर्णकान्ता भाटिया के सेवानिवृत्त के उपरान्त निगम सभागार में आयोजित बिदाई समारोह में उक्त उदगार महापौर परिषद के सदस्य सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सुभद्रा सिंह, नीरज पाल, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, टी. पी. लहरे उपस्तिथ रहे।

जनसम्पर्क विभाग में कार्यरत् रामायण सिंह का मुख्य आयोजन के पूर्व विभागीय रुप से उन्हे विदाई दी गई। बिदाई समारोह में जनसम्पर्क अधिकारी पी.सी. सार्वा, धर्मेन्द्र मिश्रा, विष्णू चन्द्राकर, शरद दुबे, अजय शुक्ला, रामेश्वर चन्द्राकर, शशिभूषण मोहंती, चन्द्रपाल हरमुख, वामन राव, दिनेश कुमार ब्रिन्डे, मुकेश चौबे, परमेश्वर चन्द्राकर, विद्याधर देवांगन, वकील अहमद, गोपाल सिन्हा, कृष्णा देशमुख, राज सच्चर, शिव शर्मा, सहित निगम के सैंकड़ो अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here