ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज 74 मरीजों की हुई पहचान.. एक्टिव कोरोना पॉजिटीव हुए 735.. देखें जिलेवार कोरोना का अपडेट..

0
1285

रायपुर 28 जून, 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज पूरे दिन में अबतक 74 मामले सामने आ चुके है। ताजा मामला 18 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच आज दोपहर 2 बजे तक 44 मामले सामने आए। उसके बाद रायगढ़ जिले में 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद अभी 18 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 74 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

आज मिले कुल 74 नए मरीजों के साथ अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 735 हो गई है। जबकि अब तक कुल 2685 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1937 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिलेवार आंकड़ा अब यह हुआ

दुर्ग संभाग

  • दुर्ग 50
  • राजनांदगांव  162
  • बालोद  2
  • बेमेतरा 5
  • कवर्धा 17

रायपुर संभाग

  • रायपुर 87
  • धमतरी 0
  • बलौदा बाजार 36
  • महासमुंद  7
  • गरियाबंद 14

बिलासपुर संभाग

  • बिलासपुर 9
  • रायगढ़  42
  • कोरबा  57
  • जांजगीर 68
  • मुंगेली 10
  • पेंड्रा  0

सरगुजा संभाग

  • सरगुजा 8
  • कोरिया 2
  • सूरजपुर 6
  • बलरामपुर 31
  • जशपुर 77

बस्तर संभाग

  • जगदलपुर 2
  • कोंडागांव 1
  • दंतेवाड़ा 1
  • सुकमा 5
  • कांकेर  19
  • नारायणपुर 7
  • बीजापुर 1