राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को संगठन ने सौंपी केंद्रीय पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी, ओड़िशा में भाजपा विधायक दल के नेता का करेंगी चुनाव..

0
126

23 जून 2019, रायपुर। महामंत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को केंद्रीय संगठन ने उनके जन्मदिन पर बड़ी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सरोज पांडेय को संगठन ने केंद्रीय प्रर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। सरोज पांडेय उड़ीसा में विधायक दल का नेता चुने जाने के लिए केंद्रीय संगठन की तरफ से पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी निभायेंगी।

अब सरोज पांडेय की ही मौजूदगी में उड़ीसा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जायेगा। पार्टी की तरफ से अरूण सिंह ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। 23 यानी आज ओड़िशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here