ब्रेकिंग: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, 12 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर ..

0
234

15 जुलाई 2019, जशपुर। प्रदेश के जशपुर जिले में आज दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 12 लोग घायल और 4 गंभीर रूप से घायल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी से अम्बिकापुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कुनकुनी थाना पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here