15 जुलाई 2019, दुर्ग। दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार को 5 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। भागे हुए बच्चों पर हत्या और चोरी के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि गृह के कर्मचारियों को बंधक बना कर बच्चे उनके साथ शरारत करते रहे उसके कुछ देर बाद फरार हो गए। गृह के मुख्य द्वार से बच्चे फरार हुए हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में कलेक्टर अंकित आनंद ने दुर्ग गृह का दोरा किया था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। लेकिन उसके बाद भी सुरक्षा में सेंध लग गई। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले यहां बच्चों से मार पीट भी हुई थी। बताया जा रहा है कि संप्रेक्षण गृह में स्थाई अधीक्षक नहीं है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह कई मामले को लेकर बदनाम है। यहां आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आते रहती है।