ब्रेकिंग: नाकाम हुए नक्सलियों के मंसूबे, सुकमा में जवानों ने 20 किलो आईईडी की बरामद..

0
102

04 अगस्त 2019, सुकमा। सुकमा से बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले में जवानों ने 20 किलो का आईईडी बरामद किया है। केरलापाल फुलबगड़ी रोड के किनारे जवानों ने आईडी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यह आईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था। जिसे समय रहते जवानों ने बरामद कर लिया।

मामला फुलबगड़ी थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। जिला बल और CRPF की संयुक्त कार्यवाही के बाद यह सफलता मिली है। जवानों ने आईडी को निष्क्रिय कर दिया है। बता दें कि हाल ही में नक्सलियों ने कई जगह तार और आईडी प्लांट किया था। जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया था। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने मामले की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here