सुनील अग्रहरि ने ज्वाइन किया जोन-2, महासमुंद से आईं प्रीति सिंह को मिला शहर के इस जोन का चार्ज, एसपी साहू और डीके वर्मा का भी जोन बदला गया

0
101

07 अगस्त 2019 भिलाई@मनोज कुमार साहू। निगम के नए आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने राज्य सरकार के तबादला आदेश से मिले दो अफसरों काे उनके काम का जिम्मा दे दिया है। दुर्ग से भिलाई निगम आए सुनील अग्रहरि को जोन-2 का चार्ज मिला है। उन्होंने बुधवार को ही चार्ज लिया।

इसी प्रकार महासमुंद की सीएमओ रही प्रीति सिंह को भी जोन का चार्ज मिला है। जोन-3 कैंप के वार्डों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी प्रीति सिंह को मिला है। इसी प्रकार जोन-3 आयुक्त रहे डीके वर्मा को उनका ईई बनाया गया है। इसी प्रकार जोन-2 का कामकाज देख रहे एसपी साहू जोन-2 में बतौर ईई सेवाएं देंगे। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here