सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री रही सुषमा स्वराज के निधन पर रमन सिंह ने जताया शोक.. बोले- आपके आदर्श युगों तक अमर रहेंगे..

0
94

रायपुर। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री, सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात एम्स में निधन हो गया। सीने में दर्ज की शिकायत के बाद 67 वर्षीय सुषमा को रात 9:35 बजे एम्स लाया गया था। हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। सुषमा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। इसी बीच छत्तीसगढ़ पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रमन सिंह ने कहा है कि उनके निधन के समाचार को मन अब भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि “सुषमा जी के यह अंतिम शब्द देख आंखें भीग जाती हैं, उनके शब्दों में पितामह भीष्म की प्रतिक्षा, भगवान बुद्ध का धैर्य और श्रेष्ट संतों का संतोष समाहित महसूस होता है। उनका चला जाना भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है लेकिन उनके विचार और आदर्श युगों-युगों तक इस धरा पर अमर रहेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here