18 अगस्त 2019, राजनांदगांव। स्थानीय लोगो से ठगी करने वाले दो नाइजीरियन नागरिकों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ठगों ने 45 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। दोनों नाइजीरियन ठग बहुमूल्य गिफ्ट देने का वादा कर ठगी को अंजाम देते थे। लोग इनके झांसे में आकर बड़ी रकम गंवा बैठते थे।
एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि दोनों नाइजीरियन नागरिकों ने अपने फेसबुक अकाउंट में विदेशी जहाज का कैप्टन व सैन्य कर्मचारी के नाम से बनाये थे। मामला राजनांदगांव के कोतवाली थाना स्टेशन पारा का है।