भिलाई। पद्म विभूषण सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. तीजन बाई सोमवार सुबह 8.30 बजे दुर्ग पहुंच रही हैं। नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो चुकी हैं। अभी रास्ते में है। पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के निज सचिव मनहरण सार्वा ने बताया कि, सुबह 8.30 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे। ट्रेन एक घंटा देरी से चल रही है। सार्वा ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने के बाद एक दिन दिल्ली में ठहरे। जहां उन्होंने फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों से मुलाकात की। रविवार सुबह 4.30 बजे से ट्रेन में सवार होकर निकले हैं।