नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, सितंबर में अमेरिका से इलाज करा कर लौटे थे पारिकर.. लंबी बीमारी के बाद निधन..

0
62

गोवा 17 मार्च 2019। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी परेशानी बढ़ गई थी। इसके बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत सुधारने की कोशिश की, लेकिन उनकी स्थिति लगातार गिरती गई। उनके निधन पर देश गम में डूब गया है। राजनीति, सिनेमा, खेल और कला जगत से जुड़ी हस्तियों ने गहरा दुख जताया है। गोवा के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर सियासत में सादगी की जीती-जागती मिसाल थे।

  • -कैंसर से जूझ रहे थे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर
  • -अमेरिका में भी करवाया था इलाज
  • -3 बार रहे गोवा के सीएम
  • – देश के रक्षा मंत्री का पद संभाला

सितंबर में अमेरिका से इलाज करवाकर भारत लौटे थे पर्रिकर

  • पर्रिकर सितंबर में अमेरिका से इलाज करवाकर भारत लौटे थे।
  • अमेरिका में एक हफ्ते उनका इलाज चला था। इससे पहले एक बार और इलाज के लिए तीन महीने तक अमेरिका में रहे थे।
  • अमेरिका से लौटने के बाद पिछले साल अक्टूबर के महीने में एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हुई जिसके कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।
  • एक महीने एम्स में भर्ती रहने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए गोवा ले जाया गया था।
  • गोवा में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here