05 अप्रैल 2019, कवर्धा। कैलाश नगर में आज सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने 8 माह की बच्ची के साथ परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह से झुलस गए। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं परिवार को बचा रहा पड़ोसी भी झुलस गया। बताया जा रहा है घर के किचन में खाना बनाते समय सिलेंडर खत्म हो गया, जिसके बाद सिलेंडर बदलते समय नई टंकी से तेजी से गैस का रिसाव हुआ। उसी समय चिंगारी से घर में आग लग गई।
स्विच ऑन करने से लगी आग
- सिटी कोतवाली के कैलाश नगर में शिक्षक भरत चंद्रवंशी के घर आज सिलेंडर खत्म होने के बाद दूसरा लगाया जा रहा था।
- दूसरे सिलेंडर के नॉब में प्रॉब्लम थी। रेग्युलेटर लगाते ही गैस तेजी से निकलने लगी।
- घर में उपस्थित किसी भी सदस्य को इस ओर ध्यान नहीं गया। धीरे-धीरे गैस पूरे मकान में फैल गया। उसी दौरान किसी ने फैन चलाने के लिए स्विच ऑन किया।
- स्विच से निकली हल्की चिंगारी ने तुरंत आग पकड़ ली और पूरे घर में फैल गई।
अपनी जान तक की परवाह नहीं की पड़ोसी ने
- जिस वक्त आग लगी थी उस समय पास से गुजर रहा पड़ोसी जान की परवाह न करते हुए घर में घुस गया।
- आग इतनी तेज थी कि दरवाजे तक जल रहे थे।
- पड़ोसी ने परिवार को बचाने में मदद की। इस दौरान वो सबसे ज्यादा झुलस गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
- वहीं 8 माह की बच्ची का पेट झुलसा है।
- उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- परिवार के बाकी सदस्य 50 प्रतिशत तक झुलसे हैं। जिन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।