आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय.. कार्यकर्ताओं ने कहा- थैक्यू CM सर..

0
257

01 जुलाई 2019, रायपुर। राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का मानदेय एक जुलाई से बढ़ा दिया है। इससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले उन्हें 5000 रुपए दिया जाता था जिसे अब बढ़ाकर 6500 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 1250 रुपए बढ़ाते हुए 45 सौ और सहायिकाओं का मानदेय 750 रुपए बढ़ाकर 3250 रुपए किया गया है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार का धन्यवाद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here