खेत के उपरी हिस्से में दिखा इंसान का अंगूठा.. ग्रामीण ने फौरन पुलिस को किया इन्फॉर्म.. जब हल्का गड्डा कर देखा तो उड़ गए पुलिस के होश.. पढ़ें पूरा मामला

0
141

दुर्ग। खेत में युवती की हत्या कर लाश दफनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती की हत्त्या के बाद लाश को खेत में दफनाया था। युवती का अंगूठा नजर आने पर ग्रामीण ने पास जाकर हल्का गड्ढ़ा किया जिससे युवका पंजा ही बाहर निकल आया। ग्रामीण ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद भिलाई 3 पुलिस ने मौक पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। और मामले की जांच में जुटी। मामला नंदोरी गांव का है।

  • भिलाई तीन के दादर व नंदौरी गांव के बीच खेत में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
  • महिला की साड़ी से उसका गला फंसा हुआ था, भिलाई तीन पुलिस ने हत्या की जांच शुरु कर दी है।
  • बताया जाता है कि बुधवार दोपहर एक व्यक्ति ने खेत में देखा कि एक अंगूठा के आकार का कुछ दिख रहा है। जिसके बाद हल्का गड्ढा से एक इंसानी हाथ का पंजा बाहर निकल आया।
  • घबराए व्यक्ति ने फौरन ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने भिलाई तीन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदवाया तो सबके होश उड़ गए।

  • गड्ढे में एक महिला का लाश दफन था। लाल साड़ी पहनी इस महिला की साड़ी से उसका गला फंसा हुआ था। लिहाजा पुलिस को आशंका है कि साड़ी से गला में फंसाकर महिला की हत्या की गई है।
  • मौके पर पहुंचे भिलाई तीन थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने फार्म हाउस में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। जिसके बाद महिला की पहचान शांति बाई पति शंकर के रूप में हुई है।
  • पुलिस ने बताया कि उसका पति बाड़ी में नही था। वह तीन दिन पहले से कही गया हुआ है।