Breaking: भाजपा की महिला प्रत्याशी के साथ छेड़छाड़! मरवाही थाने में दर्ज कराई शिकायत, महिला समर्थकों को गाड़ी में बंधक बनाने का भी आरोप

0
72

बिलासपुर। बिलासपुर से एक बड़ी खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार मरवाही विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अर्चना पोर्ते और उनके समर्थकों ने व्यय प्रेक्षकों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। अर्चना पोर्ते और उनके समर्थकों ने मरवाही थाने में बदसलूकी और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त व्यय प्रेक्षक वाचस्पति त्रिपाठी और निशांत समैया मरवाही दौरे पर थे। वहां दोनों ने गाड़ियों की जांच शुरु कर दी। दोनों ने भाजपा प्रत्याशी अर्चना पोर्ते की और उनकी गाड़ी को रोक कर जांच शुरु कर दी। जिसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया।

भाजपा समर्थकों का कहना है कि व्यय प्रेक्षकों ने उनकी और महिला समर्थकों को गाड़ियों में ही 2 घंटे तक बंधक बनाये रखा और महिलाओं से बदसलूकी भी की। भाजपा समर्थकों का कहना है कि व्यय प्रेक्षकों को सिर्फ व्यय से संबंधित जांच करने का अधिकार है। इस तरह महिलाओं को बंधक बनाना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर और गैर कानूनी है। काफी हंगामे के बाद भाजपा समर्थकों ने मरवाही थाने में दोनो व्यय प्रेक्षकों पर बदसलूकी और महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में दोनों व्यय प्रेक्षकों से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here