रेलवे जोन मुख्यालय में पदस्थ विधिक सलाहकार के खिलाफ महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस..

0
55

28 जुलाई 2019, बिलासपुर। बिलासपुर से एक छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है की रेलवे जोन मुख्यालय में पदस्थ विधिक सलाहकार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। चाम्पा में बुकिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत 35 वर्षीय महिला ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला क्लर्क का आरोप है कि रेलवे जोन मुख्यालय में पदस्थ विधिक सलाहकार भास्कर गुहा ने उनके साथ छेड़छाड़ किया है। पीड़ित महिला का यह भी कहना है कि विधिक सलाहकार भास्कर गुहा उन्हें अश्लील मैसेज भी भेजते हैं। तोरवा पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here