BSP यूनियन चुनाव के एक दिन पहले सांसद विजय बघेल ने बीएसपी कर्मियों के लिए उठाया पे-रिवीजन का मुद्दा, जानिए सदन में क्या कुछ कहा…

0
86

01 अगस्त, 2019 भिलाई। कल बीएसपी में यूनियन चुनाव है। ठीक एक दिन पहले सांसद विजय बघेल ने बीएसपी कर्मियों के लिए पे-रिवीजन का मुद्दा उठाया है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने बीएसपी कर्मचारियों के हित में पे रिवीजन का मुद्दा संसद में उठाया।  

  • शून्यकाल में विजय बघेल ने कहा कि, बीएसपी के मेहनतकश कर्मचारियों को सेल की गलत नीतियों के कारण पे-रिवीजन के लाभ से वंचित होना पड़ा है।
  • संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, भिलाई में 60 वर्ष पूर्व भारत रूस मैत्री फल स्वरुप एशिया का एक क्षेष्ठ एकीकृत इस्पात संयंत्र सेल की सर्वश्रेष्ठ यूनिट के नाम से प्रख्यात है।
  • बीएसपी के कर्मचारियों अधिकारियों के अथक मेहनत से लगातार 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफ़ी जीत चुका है। लेकिन दुर्भाग्य से वहां के कर्मचारियों का पे रिवीजन का जो मामला है वह लगभग 2017 से लंबित है।  
  • इसकी वजह पूछने पर प्रबंधन द्वारा पे रिवीजन सामर्थ्य नहीं होने की बात बताते हुए,  3 साल लगातार घाटे का कारण बताया जाता है। लेकिन मैं उस घाटे का मुख्य कारण बताना चाहता हूं कि, सेल की गलत पॉलिसी और विस्तार परियोजना में होने वाली देरी और उधार में ली गई रकम का ब्याज यह मुख्य कारण है। जिसका प्रतिफल इमानदार मेहनतकश कर्मचारी अधिकारी को भुगतना पड़ रहा है।
  • मैं शासन से भारत सरकार से निवेदन करता हूं कि पे रीविजन का निर्णय जल्द से जल्द ले और कर्मचारी अधिकारियों के अधिकार को उन्हें दे।
  • सांसद विजय बघेल के हवाले से भाजपा नेता पवन केसवानी ने बताया कि,सांसद महोदय स्वयं बीएसपी कर्मचारी रहे हैं।
  • सांसद विजय बघेल बीएसपी के कर्मवीरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि, अपने निर्वाचन के बाद पहले ही सत्र में उन्होंने पे रिवीजन का मुद्दा संसद में मजबूती से उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here