दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर की कार का हुआ दर्दनाक रोड एक्सीडेंट…एक घंटे गाड़ी में फंसकर तड़पते रहे सभी.……डिप्टी कलेक्टर सहित 3 की हालत गंभीर…..

0
143

कोंडागांव। डिप्टी कलेक्टर की कार भीषण हादसे की शिकार हो गई है। कोंडागांव में देर रात एक सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि ये सड़क हादसा तब हुआ जब डिप्टी कलेक्टर अपनी स्कार्पियो कार से बिलासपुर आ रहे थे, हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

  • घटना केशकाल के नेशनल हाइवे 30 स्थित बटराली गांव की है।
  • दंतेवाडा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा अपनी स्कार्पियो से बिलासपुर आ रहे थे, देर रात स्कार्पियों की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गयी।
  • टक्कर इतनी जोरदार थी कि, स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए।
  • डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य लोग भी गंभीर हालत स्कार्पियों में ही फंसे थे।
  • करीब 1 घंटे तक सभी गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे, बाद में ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।
  • तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार कराया जाएगा।