30 जनवरी 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में बीती रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार कार अनबैलेंस होने के कारण खाई में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक चारों युवक नया रायपुर के होटल में काम करने वाले है। मोड़ पर कार तेज रफ्तार होने की वजह से स्टेडियम की ओर गाड़ी ना मोड़ कर राइट साइड घुमा दी और उसके बाद कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि एक रास्ता स्टेडियम की ओर जाता है और दूसरा रास्ता सीधे खाई की ओर जाता है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रुप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए शख्स की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।