19 जून 2019, जगदलपुर। जिले के झीरम घाटी से बुरी खबर आ रही है। सीमेंट से भरा ट्रक बेकाबू होकर खाई में गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
- मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से सीमेंट लोड कर ट्रक सुकमा के लिए रवाना हुआ था। दरभा झीरम घाट में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
- ट्रक में क्षमता से अधिक सीमेंट लोड किये जाने की बात भी सामने आ रही है।
- कहा जा रहा है कि अत्यधिक सीमेंट लोड होने के चलते ही ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा है।
- घटना की जानकारी लगते ही दरबा पुलिस घटनास्थल पहुंच गई।
- पुलिस ट्रक के नीचे दबे मजदूरों को निकालने की मशक्कत कर रही है।