भिलाई निगम में नौकरी लगाने के नाम पर मिशन मैनेजर पर रुपए मांगने का आरोप, पुलिस से लेकर आयुक्त से कंप्लेन..

0
160

16 जुलाई 2019, भिलाई। नगर निगम में नियुक्ति के नाम पर 70 हजार रुपए की मांग की गई थी। वार्ड 23 कैंप 2, की एक महिला ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में पदस्थ मिशन मैनेजर को 70 हजार रुपए देने का आरोप लगाया है। महिला ने निगम अधिकारियों सहित पुलिस में भी इसकी शिकायत की है।

पीड़िता का नाम शीला देवी गुप्ता है। शीला का आरोप है कि नौकरी नहीं लगने पर जब उसने पैसे वापस करने की मांग की तो उसे धमकी देते हुए निगम नहीं आने कहा गया। महिला ने नगर निगम में पदस्थ राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की मिशन मैनेजर एवं सामुदायिक संगठिका पर लिखित आरोप लगाया है।

शीला देवी गुप्ता ने बताया कि उससे नौकरी लगाने के नाम पर 70 हजार रुपये वसूल किए हैं। पैसे देते ही नियुक्ति प्रमाण पत्र देने की बात कही। पैसे नहीं देने पर सुपेला थाना में लिखित शिकायत की है। शिला गुप्ता ने इसकी लिखित शिकायत महापौर देवेंद्र यादव एवं निगम आयुक्त एसके सुंदरानी से भी की है।

सख्त से सख्त कार्रवाई

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन रायपुर के परियोजना अधिकारी सुडा आलोक सुर से शीला देवी गुप्ता ने शिकायत की है। अशोक सुर ने संपूर्ण दस्तावेज मंगाया है। साथ ही कहा है कि दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here