प्रचंड बहुमत से दिल्ली में ‘आप’ की सरकार.. कांग्रेस का फिर सूपड़ा साफ तो भाजपा 21 से 7 सीट पर लौटी..

0
84

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों की स्थिति लगभग साफ होने लगी है। चुनाव आयोग के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की AAP ने 63 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि भाजपा 7 सीटों पर आगे है। साल 2015 में आप ने 67 सीटें जीती थीं और भजापा ने तीन सीट जीतने में कामयाब रही थी। पिछले चुनाव में एक भी सीट ना जीतने वाली कांग्रेस का इस बार भी खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है।

बता दें कि सीएम केजरीवाल नई सीट से चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक आठवें राउंड की गिनती तक केजरीवाल ने करीब आठ हजार वोटों से बढ़त बना ली है। पटपड़गंज सीट से काफी देर तक पीछे चल रहे पीछे चल रहे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव जीत गए हैं। बाबरपुर से आप के गोपाल राय आगे चल रहे हैं। इसी तरह करावलनगर से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट आगे हैं। मुस्तफाबाद से कुछ देर पहले पीछे चल रहे हाजी मोहम्मद यूसुफ ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। वो करीब 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।