हादसा मामला: द रेडिएंट वे स्कूल का संचालक गिरफ्तार.. एडवेंचर कंपनी के 2 लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज.. दोनों आरोपी फरार.. घायल छात्रा से मिले शिक्षा मंत्री

0
83

16 नवंबर 2019 रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित द रेडिएंट वे स्कूल एडवेंचर गेम के दौरान 11 साल की कर्तिषा त्रिवेदी 25 फीट ऊंचाई से गिरने के बाद घायल होगी थी। यह घटना 12 नवंबर की है। रविवि स्थित द रेडिएंट वे स्कूल में सुबह एडवेंचर गेम के दौरान यह हदसा हुआ था। जिसका इलाज एम्स में चल रहा हैं बच्ची के इस मामले में आखिरकार पुलिस ने द रेडिएंट वे स्कूल के संचालक और प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं एडवेंचर कंपनी के संचालक समेत दो लोगों पर नाम पर अपराध कायम किया गया। दोनों अभी फरार हैं। शुक्रवार को पुलिस ने स्कूल डायरेक्टर समीर दुबे, प्राचार्य भावना दुबे, एडवेंचर इवेंट कंपनी राहुल गुप्ता और आकाश कुमार पर धारा 337, 338 और आइपीसी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के चौथे दिन पुलिस ने गिरफ्तारी की। हालांकि डायरेक्टर-प्राचार्य को थाने से ही जमानत मिल गई। पुलिस ने भले ही कार्रवाई की है लेकिन खानापूर्ति की तरह है।

मामले की जांच पूरी होने पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्कूल डायरेक्टर समीर दुबे, प्राचार्य भावना दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एडवेंचर गेम करवाने वाले अभी फरार हैं। राहुल गुप्ता और आकाश कुमार पर मामला दर्ज किया गया। – गौतम गावडे, थाना प्रभारी, सरस्वती नगर