सियादेवी से पिकनिक मनाकर लौट रहे भिलाई के युवाओं की कार का हुआ एक्सीडेंट.. बस्तर आईजी की पत्नी ने अपनी कार से पहुंचाया अस्पताल..

0
148

20 सितंबर 2019,बालोद। सियादेवी माता की मंदिर से पिकनिक मनाकर लौट रहे भिलाई के युवाओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवक युवतियों को गंभीर चोटें आई है। वही कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
दरअसल दोस्त का जन्मदिन मना कर वापस लौट रहे भिलाई के 6 युवक युवतियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में जहां वाहन के परखच्चे उड़ गए वहीं तीन युवक-युवती गंभीर रूप से घायल है।
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग भिलाई के निजी अस्पतचालों में रेफर कर दिया है।

हादसे के वक्त गुजर रही थी बस्तर आईजी की कार

जिस वक्त हादसा हुआ उस समय दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पीछे ही बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा की गाड़ी चल रही थी हादसा होते देख बस्तर आई जी की गाड़ी रुकी और बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा की कार से सभी घायलों को सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कि आईजी की कार दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पीछे पीछे ही चल रही थी। कार में सवार आईजी की पत्नी ने ड्राइवर को सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने कहा। सभी घायलों की उम्र 20 से 22 के बीच बताई जा रही है।

जन्मदिन मनाने सियादेवी आए थे सभी दोस्त
थाना प्रभारी अमर सिदार ने बताया कि इन 6 युवक युवतियों में से किसी का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के सभी साथी सियादेवी आए थे। सुबह 11 बजे से बालोद जिला मुख्यालय पहुंचे और घूमकर शाम 5 बजे वापस दुर्ग-भिलाई के लिए निकले थे। तभी ग्राम सांकरा के पास उनकी कार क्रमांक सीजी 07 बीएफ 7830 डिवाइडर से टकरा गई।