बड़ी खबर: स्वास्थ्य मंत्री का फर्जी PA बनकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.. मुंबई से पकड़ा गया… रायपुर पुलिस रवाना..

0
546

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को लाखों की ठगी के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। स्वास्थ्य मंत्री का फर्जी बनकर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस की मदद से रायपुर की पुलिस ने की है। आरोपी का नाम बलदेव सिंह सहलग है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर रायपुर पुलिस मुंबई से लाने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

  • लाखों की ठगी के मामले में मुबंई से युवक गिरफ्तार
  • स्वास्थ्य मंत्री का फर्जी पीएम बनकर की लाखों की ठगी
  • रायपुर पुलिस ने मुंबई पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया
  • आरोपी को मुंबई से कस्टडी में लेने के लिए जल्द ही रायपुर पुलिस रवाना होगी
  • आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया था।